Wednesday, August 28, 2019

किडनी खराब होने से पहले शरीर देने लगता है ये संकेत, जानकर आप भी कराए



किडनी खराब होने पर आपका जीवन नर्क बन सकता है। जो न केवल शरीर से अतिरिक्त पानी के साथ हमारी बॉडी में मौजूद हानिकारक और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है बल्कि खून को भी साफ करने जैसा जरूरी काम करती है।

डेस्क। हमारे शरीर महत्वपूर अंग होता हैं किडनी, इसके खराब होने पर आपका जीवन नर्क बन सकता है। जो न केवल शरीर से अतिरिक्त पानी के साथ हमारी बॉडी में मौजूद हानिकारक और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है बल्कि खून को भी साफ करने जैसा जरूरी काम करती है। वैसे तो हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं। कहते है कि स्वस्थ इंसान एक किडनी के सहारे भी जीवित रह सकता हैं लेकिन एक किडनी खराब होने की वजह से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह खबर भी पढ़े:

-खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से आज अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित हैं। हैरानी की बात यह है कि आजकल युवाओं को भी यह समस्या तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। किडनी में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर जहरीले पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और इसका सीधा असर दूसरे अंगों पर पड़ता है जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।



आजकल लोगों में गुर्दे खराब होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है।हालांकि किडनी फेल होने से पहले शरीर में इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं, अगर समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए तो इस गंभीर से बड़ी आसानी से बचा जा सकता है। अगर वक्त रहते हमें किडनी की परेशानी का मालूम हो जाए, तो इसका समय पर इलाज कराया जा सकता है। हम आपको इसके लक्षण बता रहे हैं जिन्हें आप समय पर पहचानकर इस बीमारी का इलाज करवा सकते हैं।

किडनी खराब होने से पहले ये सामने आते ये लक्षण

-वैसे तो यह लक्षण कई तरह से बीमारियों के लक्षण होते हैं लेकिन किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज और खुजली निकलने लगती है।

-मूत्र त्यागने के बाद उसमें झाग पैदा होना किडनी फेलियर के शुरूआती लक्षणों का संकेत है।

-वैसे तो पेट में दर्द होना आम बात है लेकिन अगर दर्द पेट के बांयी या दांयी ओर होने लगे और वह असहनीय हो जाए तो इसको नजरअंदाज न करें क्योंकि यह किडनी डैमेज का संकेत भी हो सकता हैं।



-हाथों-पैरों पर सूजन किसी भी वजह से हो सकती हैं लेकिन यह किडनी खराब होने के कारण भी हो सकता हैं। दरअसल, किडनी खराब होने पर शरीर में कई हानिकारक पदार्थ जमा होने लगते है, जिससे हाथों-पैरों पर सूजन आने लगती है और यूरिन का रंग गाढ़ा हो जाता हैं।

-अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो तो व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लग सकती है। शरीर हमेशा ठंडा रह सकता है, नींद ज्यादा आ सकती है और प्यास भी बहुत लग सकती है।

-किडनी के काम न करने के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण सांस लेने में तकलाफ होने लगती है।



-जब किडनी खराब होने लगती है, तो पीड़ित को पेशाब में कमी महसूस हो सकती है। यानि अगर आपको लग रहा है कि आप जितना पानी पी रहे हैं और उतना पेशाब नहीं आ रहा है, तो सतर्क हो जाएं। इसका सीधा संबंध आपकी किडनी की कार्यक्षमता से हो सकता है।

#my_VLCC_Wellscience

*Please review us at Google business*

https://g.co/kgs/JQqLMD

*please like and share our Facebook page with your and friends👭👬👫 for all updates*

https://www.facebook.com/VLCCWELLSCIENE/

*Please subscribe our YouTube channel for all new video 🎥*

https://www.youtube.com/channel/UCMSdCuziIYzNhc5XJjCvX7w

What's app for more information

http://Wa.me/919334415500


Vikash Swarnkaar

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment